Retirement Planning | रिटायरमेंट : जीवन का सत्य
मानव जीवन की मूलभूत आवश्यकताये है .... रोटी, कपड़ा और माकन | इसके अतिरिक्त जीवन की और भी आवश्यकताएं होती हैं जैसे सुरक्षा की, प्रेम सम्बन्धों की, आत्म-सम्मान की इत्यादि | इन सभी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए मनुष्य की जो सबसे बड़ी आवश्यकता होती है वह है वित्तीय आवश्यकता | यह आवश्यकता मनुष्य के पैदा होने के साथ शुरू होती है और जीवन के अंत तक बनी रहती है | लालन-पालन, शिक्षा, शादी-विवाह, घर-माकन बनाने इत्यादि सभी कार्यों के लिए वित्त की आवश्यकता होती है | उम्र के अंतिम पड़ाव पर जब व्यक्ति रिटायरमेंट की अवस्था में आती है उसे वित्त की विशेष आवश्यकता महसूस होती है, क्यों कि व्यक्ति की कार्य क्षमता इस अवस्था में कम हो जाती है फलस्वरूप उसकी आमदनी कम हो जाती है और साथ ही साथ महँगाई बढ़ती जाती है | भारतीय संस्कृति में पारिवारिक संरचना एकल परिवार पर आधारित है | यही कारण है कि यहाँ के ज्यादातर लोग रिटायरमेंट योजना नहीं बनाते हैं | परिणाम यह होता है कि अगर रिटायरमेंट की उचित योजना न बनाई जाय तो बुढ़ापा बहुत ही दुखदाई हो जाता है | रिटायरमेंट हर व्यक्ति के जीवन का एक वास्तविक सत्य है | रिटायरमेंट के बाद व्यक्ति के पास मूलतः आय का कोई साधन नहीं होता है जबकि उसके खर्च पहले जैसे ही बने रहते हैं | इसलिए व्यक्ति को अपने सक्रिय जीवन में ही रिटायरमेंट की योजना बना लेनी चाहिए |
रिटायरमेंट के लिए आवश्यक कदम
रिटायरमेंट की उम्र का निर्धारण करें
आप अपनी अवस्था के किस पड़ाव पर सक्रिय जीवन को विराम को विराम देना चाहते हैं, उस उस रिटायरमेंट उम्र का निर्धारण कीजिये |
आर्थिक योजना बनायें
आप अपने जीवन की आवश्यकताओं के अनुसार आर्थिक योजनाएँ बनाएँ | जैसे शिक्षा के लिए, शादी - विवाह के लिए, जीवन बीमा एवं स्वास्थ्य बीमा के लिए, घर - मकान बनाने के लिए, रिटायरमेंट इत्यादि के लिए आपको किस समय कितने धन की आवश्यकता होगी |
बचत की शुरुआत करें
आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के अनुसार बचत की शुरुवात करें | बचत की आदत डालें और शुरुवात जल्दी करें |
स्वास्थ्य बीमा एवं जीवन बीमा खरीदें
अपनी आय और आवश्यकता के अनुसार स्वास्थ्य बीमा एवं जीवन बीमा खरीदें |
अपनी रिटायरमेंट की आवश्यकताओं को जानिए एवं पहचानिए
अपनी रिटायरमेंट की आवश्यकताओं को जानिए | आज आपकी उम्र क्या है ? कितना खर्च है ? किस उम्र में रिटायरमेंट लेना चाहते हैं ? उस समय आपका खर्च बढ़कर कितना हो सकता है ? रिटायरमेंट के बाद कितने और वर्षों के लिए आपको धन की आवश्यकता हो सकती है ? इत्यादि सभी आवश्यकताओं को पहचानिए |
अपना निवेश पोर्टफोलियो समायोजित करें
अपने बचत को जितनी जल्दी हो सके निवेश में बदलें | अपनी आवश्यकताओं के अनुसार अपने निवेश पोर्टफोलियो का निर्माण करें |
अपने निवेश सलाहकार की मदद लें
इन सब कार्यों के लिए अपने निवेश सलाहकार की सहायता लें |
Know about Mutual Funds | जानिए म्यूचुअल फण्ड के बारे में